Profile Image

VOTE & SHARE

Let your favorite Recipe win

खमण ढोकला By Yogini C Gohel

बेसन या चने के आटे से बनती गुजरात की स्पेशल एक स्वादिष्ट तीखी, मीठी, खट्टी, नमकीन केक.

Serves4 persons

Cooking Time25-30 Minutes

INGREDIENTS

  • घोल बनाने के लिए
  • बेसन – 1 कप
  • सूजी (रवा) – 1 टेबल स्पून
  • नींबू फूल – 1/4 टी स्पून
  • फ्रूट साल्ट – 1 टी स्पून
  • पानी – 1/2 कप या आवश्यकता अनुसार
  • तेल – 2 टी स्पून
  • नमक – 1 टी स्पून (स्वादानुसार)
  • तड़का लगाने के लिए
  • तेल – 1 टेबल स्पून
  • कड़ी पत्ते – 10-15
  • राई – 1/2 टी स्पून
  • जीरा – 1/2 टी स्पून
  • तिल – 1 टी स्पून
  • हरी मिर्च (लंबाई में कटी) – 4
  • किसा हुआ ताजा नारियल – १ टेबल स्पून

PREPARATION

  1. 1

    खमण ढोकला बनाने की विधि.
  2. 2

    ढोकला बनाने के लिए इडली कुकर या एक बर्तन में २ से ३ कप पानी डालें. इसे मध्यम आंच पर गरम करने रख दें.
  3. 3

    थाली रखने से पूर्व ढोकला बनाने वाली थाली को कम से कम 5 मिनट तक गरम करें.
  4. 4

    अब १ थाली लें (थाली ऐसी हों जो बर्तन में आसानी से रखी जा सकें). थोडासा तेल लगाकर उसे चिकना कर लें.
  5. 5

    अब एक बड़े कटोरे में बेसन, सूजी, नींबू फूल, तेल, नमक, चीनी और थोड़ा थोड़ा पानी को मिला लें. इस तरह मिलाएं की घोल में गुठले नहीं बचे. अब इस घोल में फ्रूट साल्ट डालकर इसे एक मिनट तक फेंटें, इससे घोल लगभग दोगुना हो जाएगा.
  6. 6

    इसके बाद तत्काल चिकनी की गई थाली में घोल डालें. घोल डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि थाली की ऊंचाई से आधी तक ही घोल से भरी हो.
  7. 7

    अब ढोकला बनाने के बर्तन में एक स्टैंड को रखें फिर उसके ऊपर थाली रखकर उसे मध्यम आंच पर १५ से १७ मिनट तक भाप की मदद से पकने दें.
  8. 8

    इसके बाद ढोकला को एक चाकू डालकर देख लें. अगर चाकू डालने के बाद वह घोल में नहीं चिपकता है तो इसका मतलब है कि ढोकला पक गया है, वर्ना इसे और कुछ वक्त तक पकने दे. थोड़ा ठंडा होने दे। ठंडा होने पर उसे चौकोनी आकार में काट ले। .
  9. 9

    तड़का लगाने की विधि.
  10. 10

    अब एक छोटीसी कड़ाही लें उसमें १ टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें.
  11. 11

    तेल गर्म होने के बाद उसमें राई डालें.
  12. 12

    जब यह तड़कने लगें तो जीरा, तिल, कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें.
  13. 13

    उसे ढोकले पर अच्छी तरह से दाल दे। .
  14. 14

    अब कटा हुआ हरा धनिया और किसे हुए नारियल के साथ इसे सजाएं और हरी धनिया की चटनी के साथ परोसें.