१_फूलगोभी की सब्जी के लिए २४०ग्राम फूलगोभी,१टमाटर,२हरिमीर्च,१प्याज,हरा धनिया
२तड़का दाल के लिए २४०ग्राम दाल, कडी पत्ता, हींग,जीरा,प्याज, मिर्ची,हरा धनिया,
तिल के लड्डू_तिल ५००ग्राम, गुड़ १००ग्राम,
खीर _१लीटर दूध,१००ग्राम चीनी,सूखे मेवे
रोटी,आचार,नमकीन,मिठाई।
PREPARATION
1
फूल गोभी की सब्जी के लिए_तेल गरम करके जीरे का तड़का देकर प्याज को भुने हल्के लाल होने तक,हरी मिर्च डालें,कटी हुई गोभी को तेल में अच्छे से पकाकर सूखे मसाले जैसे लाल मिर्च १ चम्मच, पिसा हुआ धनिया १ चम्मच,हल्दी १छोटी चम्मच,नमक स्वादानुसार ,टमाटर डालने के बाद १५ मिनट तक धीमी आंच पर पकाए।.
2
तड़के की दाल के लिए पहले कुकर में डाल उबालें,फिर कड़ाई में तेल गरम करके जीरा ,प्याज, मिर्ची का तड़का लगाए,लाल मिर्च,हरा धनिया,हल्दी नमक डालकर अच्छे से मसाला पकाए, उबली हुई दाल डालकर उपर से गरम तेल में हींग का तड़का लगाकर ढक्कन लगा दे।.
3
खीर के लिए दूध को अच्छे से गरम करे, पहला उबाल आने पर चावल डाल दे,बाद में चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं,उपर से सूखे मेवे जैसे कटी हुई बादाम,किसमिस, पिस्ता आदि डाल दे।.
4
तिल के लड्डू के लिए गुड को कड़ाई में अच्छे से गरम करके उसमें तिल मिलकर ,हाथ से छोटे छोटे लड्डू बना ले।.